वाल्मीकि नगर पुलिस ने अवैध रूप से खनन कर बालू परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रॉली को किया जब्त,तीन गिरफ्तार

  • बालू माफिया हुए मौके से फरार।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

थाना क्षेत्र के सेफ्टी जोन में खनन माफियाओं द्वारा पुलिस के आंखों में धूल झोंकते हुए अवैध रूप से बालू खनन का कार्य धड़ल्ले से चलाया जा रहा है।पुलिस प्रशासन द्वारा समय- समय पर सख्ती दिखाते हुए अवैध रूप से परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया जाता है।बावजूद इसके खनन कार्य पर रोक नहीं लग रहा है।इसी क्रम में बुधवार की देर रात गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पिपराकुट्टी वर्मा टोला के समीप अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्रॉली से बालू परिवहन करते हुए वाल्मीकि नगर थाना के एस आई राजेश कुमार के नेतृत्व में जब्त करने में कामयाबी हासिल की है।साथ ही तीन व्यक्ति जिसका पहचान गोलू उर्फ नंदकिशोर पिता राजेंद्र कुशवाहा उम्र लगभग 20 वर्ष,सन्नी कुमार पिता उमेश साह उम्र लगभग 20 वर्ष तथा संतोष थापा पिता रत्न बहादुर थापा उम्र लगभग 35 वर्ष सभी ग्राम चरघरिया को भी गिरफ्तार किया है।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लाल रंग का महिंद्रा का ट्रैक्टर जिस पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं है,को अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए जप्त किया गया है।वहीं खनन निरीक्षक ऋतिक श्रीवास्तव के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 79/26 दर्ज करते हुए गिरफ्तार तीनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों से पूछ ताछ करने पर पता चला कि वे लोग रितेश उर्फ भोला साह पिता नंदकिशोर साह ग्राम चरघरिया गांव के कहने पर बालू का परिवहन पिपरा कुट्टी के समीप खदान से बालू लोड करने को कहा गया था।वहीं जब्त ट्रैक्टर ट्रॉली का कागजात अब तक ट्रैक्टर मालिक या चालक के द्वारा नहीं दिखाया गया है।खनन निरीक्षक ऋतिक श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगभग 100 सी एफ टी अवैध बालू लदा हुआ है।बिहार खनिज अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।