वीटीआर भ्रमण पर पहुंचे इटली से दो पर्यटक, किया वन्यजीवो का दीदार

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो के वाल्मीकि नगर स्थित जंगल कैंप में इटली से दो विदेशी मेहमान गुरुवार की शाम पहुंचे। वाल्मीकि नगर पहुंचने वाले विदेशी मेहमान में 65 वर्षीय बास्तोनी मोरिया तथा 36 वर्षीय मैट्रुज्ज़ी पाओलो शामिल है।जंगल कैंप में ठहरे दोनों विदेशी मेहमान के बारे में बताया गया है, कि हर्नाटांड में किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए दोनों वाल्मीकि नगर आए हैं। वहीं जंगल कैंप से जानकारी प्राप्त हुई है कि विदेशी मेहमानों के द्वारा 28 मई से लेकर 30 मई तक कमरा बुक कराया गया है। विदेशी मेहमान शुक्रवार को हरनाटांड़ में किसी शादी समारोह में भाग लेंगे। विदेशी मेहमानों के द्वारा शनिवार को जंगल सफारी भी किए जाने की संभावना है।