सृजन शिविर के लिए सभी समितियों की बैठक मे अहम तैयारियों पर हुई चर्चा

सृजन शिविर के लिए सभी समितियों की बैठक मे अहम तैयारियों पर हुई चर्चा

जोधपुर /गीता परिवार जोधपुर शाखा द्वारा आयोजित पंच दिवसीय शिविर सृजन किशोरी व्यक्तित्व विकास आवासीय शिविर सहभागिता जोधपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन की तैयारियों के लिए सभी 19 समितियों की बैठक माहेश्वरी जनोपयोगी भवन रातानाड़ा मे रखी गई! 12 वर्ष से 23 वर्ष की आयु किशोरियों के लिए होने वाले शिविर में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई

गीता परिवार अध्यक्ष एव शिविर संयोजक मंजू सोनी ने बताया कि सारी समितियों के प्रभारी एवँ सह प्रभारी अपनी समिति के सदस्यों के साथ पूरी तैयारी मे लगे हुए हैं जोधपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष नीलम भूतड़ा ने जानकारी दी 210 रजिस्टर्ड किशोरियों के अलावा भोजन व्यवस्था कूपन द्वारा रखी गई है ताकि भोजन व्यवस्था मे अनुशासनात्मक कार्य हो

सचिव चंद्र प्रकाश झंवर ने बताया कि देश भर से प्रसिद्ध वक्ता शिविर में भाग लेंगे 3 जून को शिविर उद्घाटन मे अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा मुख्य अतिथि के रूप में पधार रहे हैं 3 जून को सुबह 10 बजे उद्घाटन समारोह मे अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की महामंत्री किरण लढा, गीता परिवार राष्ट्रीय कार्य कारिणी सदस्य अंजली तापड़िया, प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता काजल हिंदुस्थानी, प्रबुद्ध समाज सेवी ओम प्रकाश चौधरी भी उपस्थित रहेंगे! यातायात समिति प्रभारी महिपाल सिंह शेखावत ने जानकारी दी सभी अतिथियों एवँ पंजीकृत किशोरियों के अभिभावकों से सहमति लेकर व्यवस्था का प्रारूप तैयार किया जा रहा है

किशोरियों को प्रशिक्षण देने के लिए गीता परिवार से राष्ट्रीय प्रकल्प प्रमुख अपनी टीम के साथ संगमनेर महाराष्ट्र से 2 जून को शिविर में पहुंच रहे हैं

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य

अध्यक्ष मंजू सोनी सचिव

चंद्र प्रकाश झंवर, महिपाल सिंह शेखावत,बजरंग सिंह चारण, माहेश्वरी महिला संगठन जिलाध्यक्ष नीलम भूतड़ा, सचिव मधु पूँगलिया, कपिल पंसारी, डाॅ पुष्पा सारडा, डाॅ प्रतिभा तिवारी, कांता करवा, उमा झंवर, गीता सोनी, अरुणा राठी, शीतल सोलंकी,मनीषा भाटी, मनीषा शर्मा, डाॅ कमलवरा कौशल, सोनू झंवर, प्रदीप झंवर राखी डागा, राजेन्द्र भूतड़ा, राजेन्द्र पूँगलिया, प्रवीन डागा, श्याम भूतड़ा, संजू राठी, मीना साबू, सुनील त्रिवेदी, दीपा केला, सन्तोष शर्मा, निर्मला परिहार, सुरेश परिहार, सीमा राठी, शिव कैलाश शर्मा, सुमन गोस्वामी, दिनेश सोनी, सुनीता जैसलमेरीया, मधु मुंदड़ा, गोरी अरोड़ा, पारुल मंत्री, दीपा खेतावत, शिवानी, कांता मुंदड़ा, कांता जाजू, नीता राठी, कुसुम बंग, मोनिका बंग, मधु साबू, बबीता राठी, पूजा राठी, पूजा राठी 2,सुनीता राखेचा, सोनिया भूतड़ा, आदि मौजूद रहें।