श्रीगंगानगर: ACB प्रकरण के बाद रायसिंहनगर थाने के तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

खबर श्रीगंगानगर से है यहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चूरू में प्रकरण दर्ज होने के बाद श्रीगंगानगर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायसिंहनगर पुलिस थाने के तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई....

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के निर्देश पर रायसिंहनगर थाने में तैनात एसआई केदार लाल, एएसआई प्रमोद कुमार और ट्रैफिक कांस्टेबल कुलदीप को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

कार्यशैली को लेकर मिल रही थी शिकायतें....

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इन पुलिसकर्मियों की कार्यशैली को लेकर नाराजगी थी। आरोप है कि गरीब और पीड़ित लोगों की शिकायतों पर समय पर सुनवाई नहीं होती थी और कई मामलों में लोगों को बार-बार थाने के चक्कर लगाने पड़ते थे।

निष्पक्ष जांच की मांग....

ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने कहा कि पुलिस प्रशासन को ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आमजन का कानून व्यवस्था पर भरोसा बना रहे। लोगों का मानना है कि यह कार्रवाई पहले हो जानी चाहिए थी।

फिलहाल ACB प्रकरण के बाद हुई इस कार्रवाई को रायसिंहनगर क्षेत्र में बड़ी प्रशासनिक हलचल के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।