नर्सेज डे पर डा. शिवराज त्यागी हुए सम्मानित

अलीगढ़। आरकेआईएमएस बरेली में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंगलायतन विश्वविद्यालय के आईएनपीएस विभाग के प्राचार्य डा. शिवराज सिंह त्यागी को विशिष्ठ अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डा. शिवराज सिंह त्यागी ने आधुनिक नर्सिंग सेवा की जनक लेडी ऑफ द लैंप फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल पेश कर नर्सिंग पेशे को नई पहचान दिलाई। उन्होंने विकसित भारत 2047 के निर्माण में नर्सिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में नर्सों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और भविष्य में तकनीकी दक्षता व मानवीय संवेदनाओं के साथ नर्सिंग क्षेत्र देश के विकास में अहम भागीदारी निभाएगा।