सैल्यूट CO साहब: एक साथ निभाया ड्यूटी और मानवता का धर्म

सुल्तानपुर. कोरोना वायरस को लेकर लाक डाउन चल रहा है। न बस, न ट्रेन और न लोकल मे ई रिक्शा। आखिर ऐसे मे मंजिल तक तो पहुंचना है। इस विषम परिस्थिति मे अगर खाकी के हाथ मदद को आगे आए तब सराहना होती ही है।�

सुल्तानपुर के सीओ सिटी उन्ही वर्दी धारियों मे से एक हैं। बुधवार को न सिर्फ उन्होंने ड्यूटी का कर्तव्य निभाया बल्कि मानवता का धर्म भी निभाया। हुआ ये कि दो महिलाएं सड़क पर पैदल जा रही थी। एक महिला की गोद मे बच्चा भी था। लेकिन लाक डाउन के कारण सड़क पर सवारी नही थी। दोनो महिलाओं की मंजिल दूर थी। तभी सीओ सिटी वहां पहुंचे, महिलाओं का दुःख दर्द जाना। फिर अपनी गाड़ी से गन्तव्य स्थल तक पहुंचाया। जिसका वीडियो सामने आने के बाद लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।�