Petrol Diesel Price Hike: महंगाई का एक और बड़ा झटका! बढ़ गए पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए अब कितने रुपये महंगा पड़ेगा ईंधन

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Hike ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब भारत पर भी असर डाल रहा है। मध्य पूर्व में हालात बिगड़ने से सबसे बड़ा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है, जिसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब पर महसूस हो रहा है। इसी बीच सुबह-सुबह भारतीयों को बड़ा झटका लगा है। (Petrol Diesel Price Today)

दरअसल, आज पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली में पेट्रोल 3 रुपये और डीजल भी तीन रुपये महंगा हो गया है। (Petrol Diesel Price Hike Today) बता दें कि मिडिल-ईस्ट जंग की शुरुआत के बाद से ये पहली बार है जब भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में (Petrol Diesel Price Hike) इजाफा हुआ है। दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 90.67 रुपये प्रति लीटर होगी। इससे पहले यहां डीजल 87.67 रुपये और पेट्रोल 94.77 रुपये लीटर बिक रहा था।

प्राकृतिक गैस मंत्री ने मंगलवार को कही थी ये बात

आपको बता दें कि केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा ​था कि देश में ईंधन और गैस की उपलब्धता को लेकर किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है तथा सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। भारत ने कभी रूस से LNG का आयात ही नहीं किया।

पीएम मोदी ने लोगों से की थी ये अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ?स्वदेशी? अपनाने और विदेशी मुद्रा (Foreign Exchange) बचाने के लिए एक विशेष आह्वान किया था। उनके सुझावों में ईंधन की बचत करना भी शामिल है। पीएम ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए मेट्रो, कारपूलिंग और ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। कंपनियों और कर्मचारियों को सलाह दी गई कि जहां संभव हो, घर से काम करें, ताकि सड़कों पर गाड़ियों का दबाव और तेल की खपत कम हो सके। PM ने लोगों से अपील की है कि वे कम से कम एक साल के लिए सोना (Gold) खरीदने और विदेशी यात्रा को टाल दें। भारत भारी मात्रा में सोना और तेल आयात करता है, जिसे कम करना देश की आर्थिक सेहत के लिए बेहद जरूरी है।