एटा: गोवंश संरक्षण के लिए गौ रक्षकों ने चेयरमैन प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।

*एटा: गोवंश संरक्षण के लिए गौ रक्षकों ने दिया चेयरमैन प्रतिनिधि को ज्ञापन।*

एटा भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र के गौरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सोनू शर्मा ने नगर पालिका की अध्यक्ष सुधा गुप्ता के नाम एक ज्ञापन उनके प्रतिनिधि पंकज गुप्ता को सौपा है जिसमें प्रमुख रूप से जनपद में घूम रहे निराश्रित गोवंशों को संरक्षण एवं बढ़ती गर्मी में उनके बचाव के लिए पानी एवं छांव की व्यवस्था के लिए अनुरोध किया साथ ही में एटा शहर में सरकारी हेड पंपों को तत्काल ही सही करवाने की मांग की। प्रदेश महासचिव सोनू शर्मा ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से हमने गोवंश संरक्षण उनकी सही देखभाल गर्मी से बचाव एवं आम जनमानस के लिए उचित पानी एवं हेडपंपों को दुरुस्त करने की मांग की है। चेयरमैन प्रतिनिधि ने जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर अभिषेक मिश्रा, वरिष्ठ जिला प्रभारी ललित पचौरी भानु यादव ,जिला उपाध्यक्ष गोविल माथुर , नगर महामंत्री निशांत चौहान की कुमार विजय कुमार धन्नू पंडित युवराज ठाकुर मनोज भारद्वाज के अलावा अन्य कई गौरक्षक मौजूद रहे।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।