कुमार चौक में चक्का जाम कर कांग्रेसियों ने किया का विरोध प्रदर्शन, बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग।

बैकुंठपुर। बढ़ती महंगाई एवं घरेलू व कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया द्वारा जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाली गई, जो कुमार चौक पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता, विशेषकर गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस एवं कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में लगातार वृद्धि से जनजीवन प्रभावित हो रहा है कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि गैस सिलेंडरों की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, पूर्व विधायक पारस राजवाड़े, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल महामंत्री बृजवासी तिवारी, हेमसागर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, अशीष यादव, अजीत लकड़ा, सुरेश सिंह, संजोती मरकाम, गणेश राजवाड़े, धीरज सिंह साहब अख़्तर, संगीता राजवाड़े, पूनम तिग्गा, पार्षद ललिता सिंह, धीरू शिवहरे, मनीष सिंह, एस एन मोदी, रवि राजवाड़े, चंद्र प्रकाश राजवाड़े, सुमन दुबे, रियाजउद्दीन, जाग्रत कुर्रे, एजाज़ गुड्डू, दीपक गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अविनाश पाठक, अभिषेक दुबे, बसंत सिंह, रामसाय सोरी, विजय चक्रधारी, संतोष गोयन, राजू भगत, श्यामलाल, सोहन स्वामी एवं अनेकों कांग्रेसजन तथा भरी संख्या में महिलाओं का गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने पर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई।