कल्याण-कसारा तीसरी लाइन: खर्डी यार्ड रिमॉडलिंग के लिए 25-26 अप्रैल को विशेष ब्लॉक, कई लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित

मुंबई। मध्य रेल द्वारा कल्याण-कसारा स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन परियोजना के तहत खर्डी यार्ड के पुनर्निर्माण (रिमॉडलिंग) के लिए उंबरमाली और आटगांव स्टेशनों के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते रेलवे ने विशेष ब्लॉक (डी-डे) घोषित किया है।

यह ब्लॉक 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) दोपहर 12:00 बजे से 26 अप्रैल 2026 (रविवार) सुबह 03:00 बजे तक रहेगा। ब्लॉक के दौरान उंबरमाली से आटगांव (दोनों स्टेशन छोड़कर) तक अप और डाउन एनई लाइन प्रभावित रहेगी।

उपनगरीय लोकल सेवाओं पर असर

ब्लॉक अवधि के दौरान आसनगांव और कसारा के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। कसारा जाने वाली लोकल ट्रेनें आसनगांव/टिटवाला पर शॉर्ट टर्मिनेट की जाएंगी और वहीं से वापस चलाई जाएंगी।

लोकल ट्रेन रद्द

25 अप्रैल 2026 को 14:42 बजे कसारा से चलने वाली सीएसएमटी लोकल रद्द रहेगी।

शॉर्ट टर्मिनेशन (जहां ट्रेनें पहले ही समाप्त होंगी)

25 अप्रैल को 09:34 से 21:32 बजे के बीच सीएसएमटी से चलने वाली सीएसएमटी-कसारा लोकल को आसनगांव में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

25 अप्रैल को 13:30 बजे सीएसएमटी से चलने वाली सीएसएमटी-असनगांव लोकल,

18:28 बजे सीएसएमटी से चलने वाली सीएसएमटी-कसारा लोकल और

26 अप्रैल को 00:08 बजे सीएसएमटी से चलने वाली सीएसएमटी-कसारा लोकल

को टिटवाला में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

25 अप्रैल को 22:47 बजे सीएसएमटी से चलने वाली सीएसएमटी-कसारा लोकल को वाशिंद स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

शॉर्ट ओरिजनेशन (जहां से ट्रेनें शुरू होंगी)

25 अप्रैल को 11:47 से 22:36 बजे के बीच कसारा से चलने वाली कसारा-सीएसएमटी लोकल को आसनगांव से शॉर्ट ओरिजनेट किया जाएगा।

25 अप्रैल को 17:14 और 21:12 बजे कसारा से चलने वाली कसारा-सीएसएमटी लोकल टिटवाला से शॉर्ट ओरिजनेट होगी।

अंतिम और पहली लोकल ट्रेन (ब्लॉक से पहले/बाद)

ब्लॉक से पहले सीएसएमटी से कसारा जाने वाली अंतिम लोकल: 08:33 बजे

ब्लॉक से पहले कसारा से सीएसएमटी जाने वाली अंतिम लोकल: 10:18 बजे

ब्लॉक के बाद सीएसएमटी से कसारा जाने वाली पहली लोकल: 04:19 बजे (26 अप्रैल)

ब्लॉक के बाद कसारा से सीएसएमटी जाने वाली पहली लोकल: 03:51 बजे (26 अप्रैल)

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों पर असर

रद्द ट्रेनें

11011/11012 सीएसएमटी-धुले-सीएसएमटी एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ 25.04.2026)

शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजनेशन

17611 हजूर साहिब नांदेड़-सीएसएमटी एक्सप्रेस (24.04.2026) मनमाड पर शॉर्ट टर्मिनेट

17612 सीएसएमटी-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस (25.04.2026) मनमाड से शॉर्ट ओरिजनेट

अप ट्रेनों का डायवर्जन

04151 कानपुर-एलटीटी स्पेशल व 22537 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस

को जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-ठाणे मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

01074 बनारस-एलटीटी स्पेशल व 11062 जयनगर-एलटीटी एक्सप्रेस

को मनमाड-पुणे-लोनावला-कल्याण मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

डाउन ट्रेनों का डायवर्जन

01143 एलटीटी-दानापुर स्पेशल व 11001 सीएसएमटी-बल्लारशाह एक्सप्रेस

को कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

12617 एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मंगला एक्सप्रेस

को पनवेल-वसई रोड-सूरत-जलगांव मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

(कल्याण पर ठहराव नहीं होगा, भिवंडी रोड पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा)

12137 सीएसएमटी-फिरोजपुर कैंट पंजाब मेल

को ठाणे-वसई रोड-नंदुरबार-जलगांव मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

12131 दादर-साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस

को कल्याण-कर्जत-पुणे-साईनगर शिर्डी मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

17057 सीएसएमटी-लिंगमपल्ली देवगिरी एक्सप्रेस

को कल्याण-कर्जत-लोनावला-पुणे-मनमाड मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

रिशेड्यूल ट्रेनें

रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को निर्धारित समय से देरी से चलाने का निर्णय लिया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से:

11057 सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस

12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल

12322 सीएसएमटी-हावड़ा कोलकाता मेल

12167 एलटीटी-बनारस सुपरफास्ट

12141 एलटीटी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस

04152 एलटीटी-कानपुर स्पेशल

22177 सीएसएमटी-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस

12811 एलटीटी-हटिया सुपरफास्ट

22538 एलटीटी-कुशीनगर सुपरफास्ट

आदि शामिल हैं।

रेगुलेशन (कुछ ट्रेनें रोकी जाएंगी)

ब्लॉक के चलते कुछ ट्रेनों को कसारा, इगतपुरी और भुसावल मंडल में 15 से 40 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा। रेलवे ने यह भी बताया कि इस खंड में बंचिंग और रेगुलेशन के कारण कई ट्रेनों में देरी संभव है।

यात्रियों से अपील

मध्य रेल ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें। रेलवे के अनुसार यह ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक है। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।

डॉ. स्वप्नील निला मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेल