संजय श्रीवास्तव जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235के द्वारा


कोलकाता!आज कोलकाता में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह स्वागत समारोह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत द्वारा आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव जी, पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष विनय चन्द लाल कर्ण जी तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव "बच्चा भईया" एडवोकेट ने माननीय संजय श्रीवास्तव जी का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह में वक्ताओं ने संजय श्रीवास्तव जी के संगठनात्मक कार्यों एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा को सशक्त बनाने में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि संजय श्रीवास्तव जी ने सदैव राष्ट्रहित और समाजहित को सर्वोपरि रखा है तथा कायस्थ समाज के उत्थान हेतु सतत प्रयत्नशील रहे हैं।

माननीय संजय श्रीवास्तव जी ने अपने अभिनंदन पर महासभा के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल इकाई के कार्यों की भी प्रशंसा की और भविष्य में समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ