पीलीभीत वन्य जीव जंगली सूअर का शिकार करने वाले बदमाश ने पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला। जंगली सूअर का शिकार करने वाले बदमाश से हुई थाना माधोटांडा पुलिस से मुठभेड़। पीलीभीत के बराही जंगल में

लोकेशन/थाना माधोटांडा जनपद पीलीभीत
रिपोटर/राजेश गुप्ता
मो 9719672920


पीलीभीत वन्य जीव जंगली सूअर का शिकार करने वाले बदमाश ने पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला।

जंगली सूअर का शिकार करने वाले बदमाश से हुई थाना माधोटांडा पुलिस से मुठभेड़।

पीलीभीत के बराही जंगल में जंगली सुअरों का शिकार करने वाला बदमाश हरजिंदर सिंह पुत्र कक्का सिंह निवासी ग्राम राघवपुरी थाना हजारा जनपद पीलीभीत ने पुलिस टीम पर पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान किया जानलेवा हमला।

पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग कार्रवाई के दौरान बदमाश कक्का सिंह के पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार।

पुलिस ने मौके से बदमाश के कब्जे से 315 वोर तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

घायल बदमाश को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधोटांडा लाया गया,जहां घायल बदमाश का इलाज किया गया है।

गिरफ्तार बदमाश कक्का सिंह और बलजीत सिंह पुत्र रतन सिंह के खिलाफ 15 अप्रैल 2026 को बराही जंगल में वन्य जीव जंगली सूअर का शिकार करने के मामले में थाना माधोटांडा में है मुकदमा दर्ज।

मुकदमा के बांछित दूसरे आरोपी बलजीत सिंह पुत्र रतन सिंह को गिरफ्तार करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

जंगली सूअर का शिकार करने वाले बदमाश की गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल,उप निरीक्षक अमरीश बाबू,कांस्टेबल हितेश कुमार,सुमित राठी,सत्येंद्र कुमार,महिला कांस्टेबल अंकिता शामिल रही है।