03 वर्ष से फरार स्थाई वारंटीं को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता

राजगढ़।जिले में पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में फरार आरोपियों, स्थाई वारंटियों एवं वसूली वारंटियों की धरपकड़ हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के निर्देशन एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना बोडा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 03 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।जानकारी के अनुसार, माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट ब्यावरा राजगढ के प्रकरण क्रमांक 141/2023 धारा 379 ,201,34 भादवि के प्रकरण में जारी स्थाई वारंटी रोहन उर्फ सोहन पिता सागर निवासी कड़िया सासी का पिछले 3 वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पूर्व में कई प्रयास किए गए, किंतु उसकी शातिर प्रवृत्ति के कारण वह पुलिस गिरफ्त से बचता रहा।थाना प्रभारी बोडा द्वारा विशेष टीम का गठन कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दिनांक 18.04.2026 को सूचना प्राप्त होने पर कि वारंटी ग्राम कडियासासी में छिपा हुआ है, पुलिस टीम द्वारा त्वरित दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

सराहनीय योगदान-

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बोडा उनि. देवेन्द्र राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक समीर खान, प्रधान आरक्षक 681 धन सिंह अहिरवार, आरक्षक 823 कपिल अटारिया, आरक्षक 318 लोकेश सिलावट, आर.13 बृजमोहन, आरक्षक 334 दुष्यंत जाट एवं आरक्षक 686 पूजा मुवेल का सराहनीय योगदान रहा।