सामुहिक विवाह सम्मेलन प्रजापत समाज के लिखे सावे परिणय सूत्र में बंधेगे 21को 

सामुहिक विवाह सम्मेलन प्रजापत समाज के लिखे सावे परिणय सूत्र में बंधेगे 21को

पाली सिटी समस्त प्रजापत समाज पाली पट्टी द्वारा सामुहिक विवाह सम्मेलन 2026 के अंतर्गत इंद्रा कॉलोनी स्थित प्रजापति छात्रावास में लग्न के सावे लिखे गए जिसमे मीडिया प्रभारी मुकेश विजयराज हाटवा ने बताया कि सुबह 8.15 बजे माताजी की आरती के पश्चात 21 जोड़ो के सावे लिखे गए कार्यक्रम मे आगे लग्न लिखने के बाद सभी वर वधु को भामाशाहों द्वारा पूर्ण रीति रिवाज से उपहार स्वरूप वर व वधु पक्ष को विवाह सामग्री सुपुर्द की गई आगे का कार्यक्रम 20 अप्रैल को महिला सत्संग 21 अप्रैल को श्री श्री यादे मन्दिर सूरजपोल से दोपहर 3.15 बजे वरघोड़ा के साथ शोभायात्रा निकलेगी जिसके पश्चात शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा 22 अप्रैल को माताजी का हवन व महाप्रसादी के साथ ही सभी बोलीदाताओं व भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा कार्यक्रम की आगे तैयारियो में सभी गणमान्य समाज बन्धु लगे हुए है