एटा/अवागढ़: जिनावली में गेहूं की खड़ी फसल में आग, कई बीघा फसल जलकर हुई खाक।

*एटा/अवागढ़: जिनावली में गेहूं की खड़ी फसल में आग, कई फसल जलकर राख।*

*संवाददाता: रमेश जादौन सिटी अपडेट न्यूज़।*✍️

अवागढ़/(एटा):

जनपद एटा में अवागढ़ विकासखंड अंतर्गत गांव जिनावली में आज 10 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लगने से कई बीघा फसल जलकर राख हो गई। घटना दोपहर करीब 11:45 बजे की है, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव जिनावली निवासी ठाकुर भूरे सिंह (प्रधान) के खेत में आग लगने से सबसे अधिक नुकसान हुआ है। वहीं ठाकुर नागेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू के खेत में भी कुछ फसल जल गई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत समर के पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बहुत देर में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास के अन्य खेतों तक आग फैलने से रोक लिया गया।
सूचना पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। पुलिस आग लगने के कारणों की जाँच पड़ताल कर रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।