उत्तर रेलवे की बड़ी उपलब्धि: जम्मू डिवीजन ने सुरक्षा और विकास की दिशा में रचा नया कीर्तिमान

उत्तर रेलवे की बड़ी उपलब्धि: जम्मू डिवीजन ने सुरक्षा और विकास की दिशा में रचा नया कीर्तिमान

एलएचएस-124 कार्य हेतु मेगा ब्लॉक का सफल निष्पादन, बिना बाधा ट्रेन संचालन के पूरा हुआ महत्वपूर्ण कार्य

जम्मू, 08 अप्रैल 2026। उत्तर रेलवे का जम्मू डिवीजन लगातार रेल सुरक्षा और आधुनिक रेल संरचना को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जम्मू डिवीजन के सीनियर डीईएन शुभम पवार के नेतृत्व में लेवल क्रॉसिंग संख्या C-124 (किमी 85/37-39) पर एलएचएस-124 (सीमित ऊंचाई वाली सबवे) निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग कार्य को सुगम बनाने हेतु मेगा ट्रैफिक एवं ओएचई ब्लॉक को सफलतापूर्वक निष्पादित कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

यह कार्य बीएनजीएल-एमआरटीएल सेक्शन (अप व डाउन लाइन) पर किया गया, जहां सुरक्षा गर्डर डालने का कार्य पूरी कुशलता और समयबद्धता के साथ संपन्न किया गया। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह उपलब्धि रेलवे की संरक्षा नीति और 2030 तक सभी लेवल क्रॉसिंग समाप्त करने के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम है।

ब्लॉक अवधि दोपहर 2:10 बजे से शाम 5:40 बजे तक रही। विशेष बात यह रही कि संचालन, इंजीनियरिंग, सिग्नल और टीआरडी विभागों के बीच बेहतरीन तालमेल के चलते यह कार्य बिना किसी बड़े ट्रेन संचालन प्रभावित हुए सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।

इस दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य भी पूरे किए गए, जिनमें केएनडीआई-एमआरटीएल डाउन सेक्शन में सीएसएम मशीन कार्य, DZA-UCB खंड में HASSDAC के साथ SSBPAC प्रणाली का चालू होना, पीटीकेसी यार्ड (लेवल क्रॉसिंग संख्या 119) पर रेल परिवर्तन, KZX-TDO डाउन सेक्शन में WST व DGS मशीन कार्य, तथा BNGL-MRTL अप लाइन में ओएचई रखरखाव कार्य शामिल रहे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार एलएचएस (सीमित ऊंचाई वाली सबवे) परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में रेल और सड़क यातायात दोनों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे जहां दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी, वहीं गेट बंद होने की समस्या समाप्त होने से रेल परिचालन और सड़क यातायात में तेज़ी आएगी। साथ ही, यह परियोजना पर्यटन, व्यापार और स्थानीय विकास को भी नया बल प्रदान करेगी।

उत्तर रेलवे द्वारा किए जा रहे ऐसे कार्य यह दर्शाते हैं कि रेलवे केवल परिवहन सेवा नहीं, बल्कि सुरक्षित, तेज़ और आधुनिक भारत के निर्माण में एक मजबूत भूमिका निभा रहा है। जम्मू डिवीजन की यह सफलता यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और भविष्य की बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक सराहनीय कदम है।