हरियाणा स्टेट ड्रग्स कंट्रोलर की नियुक्ति पर यूपीएएनआर फार्मा एसोसिएशन ने दी बधाई, नई नियामकीय नीतियों पर हुई चर्चा

यूपीएएनआर फार्मा एसोसिएशन की ओर से हरियाणा में ड्रग्स कंट्रोलर पद पर हुई नई नियुक्तियों का स्वागत करते हुए श्री रिपन मेहता जी को स्टेट ड्रग्स कंट्रोलर-कम-लाइसेंसिंग अथॉरिटी, हरियाणा तथा श्री परजिंदर सिंह जी को डिप्टी स्टेट ड्रग्स कंट्रोलर, हरियाणा नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर फार्मा उद्योग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं नई नियामकीय नीतियों (Regulatory Policies) पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान उद्योग में गुणवत्ता, पारदर्शिता, अनुपालन (Compliance) तथा औषधियों की सुरक्षा एवं प्रभावशीलता को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही, उद्योग की वर्तमान चुनौतियों और उनके समाधान के लिए सकारात्मक सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।

यूपीएएनआर फार्मा एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री रिपन मेहता जी एवं श्री परजिंदर सिंह जी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा का फार्मा उद्योग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा प्रशासन और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

इस अवसर पर यूपीएएनआर के चेयरमैन रोहतास शर्मा, जनरल सेक्रेटरी नवीन सूटेरी, जॉइंट सेक्रेटरी हरीश सिंगला, पंकज कपूर, साहिल एवं ईशेंद्र मोहन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में, एसोसिएशन ने दोनों अधिकारियों को उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।