श्रीगंगानगर में फिर मिली हेरोइन की बड़ी खेप, बीएसएफ और पुलिस की लगातार तीसरे दिन संयुक्त कार्रवाई

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर बॉर्डर पर लगातार तीसरे दिन हेरोइन की बड़ी खेप बरामद हुई है। बीएसएफ और पुलिस ने बीती देर रात संयुक्त कार्रवाई में श्रीकरणपुर के गांव 2FC मुकन की रोही में दो पैकेट में बंद हेरोइन बरामद की है। यहां से यह हेरोइन की खेफ बरामद हुई है इससे 500 मीटर दूर 6 अप्रैल को सवा 2 किलो हेरोइन की मिली थी।

4 अप्रैल को भी श्रीकरणपुर के गांव 38H रोही में पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा गिराई गई हेरोइन की खेप 5 अप्रेल को गांव 19ओ के एक बाग से करीब 12 किलो हेरोइन के साथ 4 तस्कर पकड़े गए थे लेकिन 2 तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए थे। एसपी हरिशंकर ने कहा है कि नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा और बड़े मगरमच्छों को भी सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

आपको बता दें कि भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर इन दिनों जो हेरोइन की बड़ी खेप पर लगातार बड़ी कार्रवाई हो रही है इसमें सीआईडी के हेड कांस्टेबल नवनीत मीणा की अहम भूमिका साबित हो रही है।