अम्बेडकर नगर का बेटा बना प्रदेश टॉपर! RO परीक्षा में अनिल पाण्डेय ने रचा इतिहास

आलापुर (अम्बेडकर नगर)| तहसील क्षेत्र के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है। कि नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के तुलसीपुर गांव के होनहार छात्र अनिल पाण्डेय ने वर्ष 2023 की समीक्षा अधिकारी (RO) परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव से लेकर नगर तक खुशी का माहौल है। लोग लगातार उनके घर पहुंचकर फूल-मालाओं से उनका स्वागत और सम्मान कर रहे हैं। परिवारजनों के साथ-साथ मित्रों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।अनिल पाण्डेय की शिक्षा-दीक्षा की बात करें तो उन्होंने प्राथमिक शिक्षा मालपुर माधवपुर से प्राप्त की, जबकि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई राज इंटर कॉलेज, सिरसिया से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद से उच्च शिक्षा हासिल की। वे शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं।अपनी सफलता का श्रेय अनिल पाण्डेय ने विशेष रूप से अपने चाचा नित्यानंद पाण्डेय को दिया, जिन्होंने कठिन समय में उनका मनोबल बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनके परिवार में चार भाई हैं?बड़े भाई अमित कुमार पाण्डेय बीएसएफ में हैं, मंझले भाई अतुल कुमार आयकर विभाग में इंस्पेक्टर हैं, जबकि छोटे भाई अंकुर पाण्डेय सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक श्रीमती अनीता कमल, त्रिवेणी राम, जयराम विमल,पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र तिवारी,मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ कन्हैया सिंह,गंगा मिश्र, शत्रुघ्न पांडेय,जितेन्द्र मोहन मिश्रा, सतीश चन्द्र मिश्रा, प्रशान्त सिंह, सन्तोष पांडेय, जगन्नाथ शुक्ला सहित अनेकों प्रमुख लोगों ने पहुंचकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अनिल पाण्डेय की यह सफलता गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है,जो यह दिखाती है कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।