लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह निलंबित, एसपी ने दिए सख्त संकेत

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह निलंबित, एसपी ने दिए सख्त संकेत

चंदौली। जनपद चंदौली में पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्तव्य में लापरवाही और उदासीनता बरतने के आरोप में मुगलसराय के प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिसिंग में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार निरीक्षक ना0पु0 राजेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय के थाना क्षेत्र से जुड़े दो गंभीर मामले सामने आए थे। पहला मामला 2 अप्रैल 2026 का है, जब सोशल मीडिया पर शराब की दुकान बंद होने के बाद भी अवैध बिक्री का वीडियो वायरल हुआ। आरोप है कि इस मामले में समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

दूसरा मामला उसी दिन रात्रि में हुई लूट की घटना से जुड़ा है, जिसमें न केवल कार्रवाई में ढिलाई बरती गई बल्कि उच्च अधिकारियों को समय पर सूचना भी नहीं दी गई। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर जांच के आदेश दे दिए।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि सभी थानाध्यक्षों को पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि किसी भी महत्वपूर्ण घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए और आमजन की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी द्वारा निर्देशों की अनदेखी की गई, जो अस्वीकार्य है।

एसपी ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जवाबदेह और सक्रिय पुलिसिंग आवश्यक है। भविष्य में भी किसी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और अन्य थाना प्रभारियों को भी अपने कार्यों में सतर्कता बरतने का स्पष्ट संदेश मिला�