पीलीभीत जनपद में बीसलपुर कोतवाली पुलिस के द्वारा हत्या के मुकदमे में वांछित चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा एवं अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया के दिश

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत/
मो 9719672920

पीलीभीत जनपद में बीसलपुर कोतवाली पुलिस के द्वारा हत्या के मुकदमे में वांछित चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा एवं अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया के दिशा निर्देशन में बनाई गई टीम ने हत्या के मुकदमे में बांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम के द्वारा सतपाल यादव पुत्र मैकूलाल,नरदेव सिंह पुत्र श्रीपाल,विवेक यादव पुत्र सतपाल,मुनेंद्र सिंह पुत्र नरदेव सिंह निवासी गण ग्राम गोवल पतीपुरा थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत को मुखबिर की सूचना पर ग्राम निवाडांडी के पास शाहजहांपुर रोड पर नूरी भट्टे के सामने से किया गिरफ्तार।

पुलिस के द्वारा आरोपियों के पास से हत्या की घटना में प्रयुक्त दो लोहे की पाइप बरामद की गई है।

पुलिस के द्वारा गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बीसलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला,उप निरीक्षक रामकुमार,उप निरीक्षक अतुल चौधरी,कांस्टेबल विनीत कुमार,कांस्टेबल रोहित राठी, कांस्टेबल रजत चौहान,पुष्पेंद्र और कांस्टेबल परमजीत शामिल रहे हैं।