श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई भव्य निशान यात्रा ।

श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार की सुबह गोलबाजार स्थित श्री गौतम शारदा पुस्तकालय परिसर से श्री बालाजी खाटू श्याम मित्र मंडल के द्वारा शहर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूरे बाजार में उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
मारवाड़ी समाज के सभी लोगों ने एकजुट होकर विधि-विधान के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया और ध्वज की पूजा-अर्चना की। इसके बाद गाजे-बाजे और भक्तिभजन के साथ निशान यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर हरिद्वार चौक, जयरामपुर महावीर चौक, दुर्गा स्थान चौक, मिल चौक और हाट बाजार होते हुए गोलबाजार स्थित गौतम शारदा पुस्तकालय में पहुंचकर संपन्न हुई। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में मारवाड़ी समाज के महिला-पुरुषों शामिल हुए। मारवाड़ी समाज के सुरज पंसारी ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के इस पावन दिन पर पूरे नगर और गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए हनुमान जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है।