एसपी चंदौली का सख्त एक्शन, 2 निलंबित, 6 पर जांच, “ढिलाई बर्दाश्त नहीं” “कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं”—

एसपी चंदौली का सख्त एक्शन, 2 निलंबित, 6 पर जांच, ?ढिलाई बर्दाश्त नहीं? ?कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं??

चंदौली। जनपद में पुलिसिंग को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट कर दिया है कि कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालिया समीक्षा में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के बाद तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की गई है।

चौकी दुल्हीपुर के मुख्य आरक्षी निलंबित

थाना मुगलसराय क्षेत्र के चौकी दुल्हीपुर पर तैनात मुख्य आरक्षी संतोष यादव को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ क्षेत्र में अवैध जुआ संचालन और तस्करी पर प्रभावी रोकथाम न करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पूर्व में चेतावनी दिए जाने के बावजूद सुधार न होने पर यह कार्रवाई की गई।

सैयदराजा के उपनिरीक्षक पर भी गिरी गाज

थाना सैयदराजा में तैनात उपनिरीक्षक राम प्यारे चौधरी को भी निलंबित किया गया है। उन पर अपराधियों के खिलाफ आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई न करने, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी में लापरवाही, उच्चाधिकारियों को समय पर सूचना न देने और विवेचनाओं में उदासीनता जैसे गंभीर आरोप पाए गए।

6 पुलिसकर्मियों पर जांच के आदेश

गो-तस्करी से जुड़े मामलों में हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आने पर यातायात शाखा के 6 पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। टीएसआई उमाशंकर यादव और टीएसआई मनोज कुमार सिंह समेत अन्य कर्मियों द्वारा घटनाओं की सूचना समय से न देना कर्तव्यहीनता माना गया है। इस मामले में सभी के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

?कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं?

एसपी आकाश पटेल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी अधिकारी या कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति गंभीर नहीं है, उसके खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जवाबदेह और सक्रिय पुलिसिंग पर जोर

पुलिस अधीक्षक ने संकेत दिए हैं कि आगे भी जनपद में पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह, सक्रिय और परिणामोन्मुख बनाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जाएगी।

इस सख्त कार्रवाई से साफ है कि चंदौली पुलिस अब लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ ?जीरो टॉलरेंस? नीति पर काम कर रही है।