लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज में विदाई समारोह: प्रधानाचार्य गोविंद मणि त्रिपाठी हुए सेवानिवृत्त

बैतालपुर (देवरिया): स्थानीय क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज, बैतालपुर के प्रधानाचार्य गोविंद मणि त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके सफल कार्यकाल की सराहना की।
विदाई की बेला में भावुक हुए गोविंद मणि
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान प्रधानाचार्य गोविंद मणि त्रिपाठी भावुक हो उठे। उन्होंने विद्यालय के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि यह संस्थान उनके लिए केवल एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार रहा है। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा:
"मैने अपनी पूरी ऊर्जा विद्यालय के विकास में लगाई है। अब यह आप सभी का दायित्व है कि आपसी सामंजस्य और समर्पण से इस विद्यालय को शिक्षा के नए शिखर पर ले जाएं।"

ओमेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार
गोविंद मणि त्रिपाठी की सेवानिवृत्ति के पश्चात विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक ओमेंद्र सिंह ने नए प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संस्थान की शैक्षणिक गरिमा निरंतर बनी रहेगी।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में मुख्य रूप से पूर्व प्रधानाचार्य कपिल मुनि त्रिपाठी, गणेश पांडे, जितेंद्र पांडे, श्रीमती उर्मिला धूलिया, डॉ. राम चीज यादव और गरिमा सिंह उपस्थित रहीं।
इसके साथ ही अमीर हजम खान, राघवेंद्र नाथ दुबे, संजय सिंह, हीरामणि, बृजेश कुमार सिंह, तारकेश्वर साहनी, विनोद सोनकर, रिंकू प्रसाद, प्रधान कर्णिक प्रदीप कुमार, सहायक लिपिक संत कुमार गुप्ता, श्याम बदन यादव, संजय यादव, अनिल कुशवाहा और आलोक कुमार यादव सहित समस्त शिक्षण व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने निवर्तमान प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सुखद भविष्य की कामना की।