मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर पूर्ति निरीक्षक ने जांच की,जांच में मिली अनियमितताए कार्यवाही करते हुए कोटेदार की दुकान निलंबित की

कोटेदार की दुकान निलंबित, जांच में मिली अनियमितताएं।

बदायूँ में उचित दर विक्रेता की दुकान पर हुई जांच में अनियमितताएं मिलने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर पूर्ति निरीक्षक ने जांच की जिसमें गड़बड़ियां सामने आने पर दुकान को निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के कोटेदारों में हड़कंप मच गया है।

सहसवान तहसील के दहगवां ब्लॉक स्थित ग्राम मालपुर ततेरा में उचित दर विक्रेता के खिलाफ शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद पूर्ति निरीक्षक दहगवां साहब लाल यादव मौके पर जांच करने पहुंचे।जांच के दौरान दुकान के संचालन में कई अनियमितताएं पाई गईं शिकायत सही पाए जाने पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से उचित दर विक्रेता की दुकान को निलंबित कर दिया। प्रशासन ने ग्राम पंचायत मालपुर ततेरा के कार्डधारकों को राशन वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अस्थायी रूप से इस उचित दर दुकान को पड़ोसी ग्राम कुवरपुर चंदन की दुकान से सम्बद्ध कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य कोटेदारों में भी हड़कंप मच गया है और विभाग द्वारा आगे भी जांच अभियान चलाए जाने की संभावना जताई जा रही है। इस मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन 5भी उपस्थित रहा