मुरादाबाद चौकी इंचार्ज बुध बाजार सुनीता चौधरी ने देर रात चलाया सघन चेकिंग अभियान

मुरादाबाद: देर रात पुलिस का सख्त एक्शन, खुली दुकानों पर चला अभियान, मचा हड़कंप
मुरादाबाद में देर रात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बाजार में नियमों का उल्लंघन कर देर तक खुली दुकानों पर धावा बोल दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान से व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, बुध बाजार देर रात करीब 12:30 बजे बुध बाजार चौकी इंचार्ज सुनीता चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। इस दौरान देर रात तक दुकानें खोलकर व्यापार कर रहे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने कई दुकानदारों को चेतावनी दी, वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान भी काटे गए।
अभियान के दौरान बाजार में खड़ी गाड़ियों पर भी कार्रवाई की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए गए। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से बुध बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद करते नजर आए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और निर्धारित समय का पालन सुनिश्चित कराने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

https://x.com/moradabadpolice

https://x.com/IPSMUNIRAJ

https://x.com/satpal_IPS

https://x.com/Uppolice

https://x.com/Comm_Moradabad

https://x.com/UPGovt

https://x.com/CMOfficeUP

https://x.com/dgpup