नहर में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, पहचान के प्रयास जारी

श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में इंदिरा गाँधी नहर में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। लाश इंदिरा गांधी नहर की अनूपगढ़ शाखा में पीछे से बहकर आई थी, जिसे पुलिस द्वारा अनूपगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

मृतक की उम्र करीब 40-45 साल है, और उसने सफेद पायजामा पहन रखा है जबकि ऊपरी शरीर पर कोई कपड़ा नहीं है। बाएं हाथ में कमीज का एक टुकड़ा मिला है और दाहिने हाथ पर "बलवीर चौधरी" लिखा हुआ है।

अनूपगढ़ थाना पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है और लाश की पहचान के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने नजदीकी पुलिस थानों को सूचना भिजवाने के साथ ही लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इस मृतक युवक की फोटो देखकर पहचान हो और इस बारे में कोई जानकारी हो तो वे अनूपगढ़ थाना पुलिस से संपर्क करे।