जिला सहकारी सभागार में कोआपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन की यूनिट कार्यकारणी की बैठक

रायबरेली।जिला सहकारी सभागार में
कोआपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन उत्तर प्रदेश की रायबरेली यूनिट कार्यकारणी की बैठक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड रायबरेली के परिसर में रविवार 22 मार्च 2026 को अध्यक्ष रणंजय सिंह एवं प्रदेश संरक्षक महेश प्रताप की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।कार्यकारिणी के सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।बैठक में सदस्यों ने सहकारिता विभाग शासन एवं उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक की कार्यप्रणाली पर रोषव्यक्त करते हुए कहा कि कार्यप्रणाली से ही प्रदेश के जिला सहकारी बैंकों को अपूर्णीय क्षति हुई है।कोआपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन उत्तर प्रदेश के केन्द्रीय कार्यालय द्वारा जिला सहकारी बैंक एवं कर्मचारियों से सम्बंधित मांगे व बैंक प्रबंधन शासन विभाग एवं शीर्ष बैंक का विगत 4 वर्षों से लंबित है।यूनियन की यूनिट के साथ साथ केंद्रीय कार्यलय द्वारा निरंतर निवेदन किया जाता रहा लेकिन समाधान नहीं किया।जिससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है।इस सम्बंध मे सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश-पर 12 जुलाई 2024 के क्रम में कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में यूनियन के दो प्रतिनिधियों को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया।कमेटी में निर्णय लिए गए लेकिन शीर्ष बैंक द्वारा न तो बैठक का कार्यवृत्त निर्गत किया गया व न ही निर्णयों का कार्यान्वयन किया गया।इस संबंध में प्रदेश की यूनिटों व केन्द्रीय कार्यालय द्वारा आन्दोलन की पूर्व सूचना का नोटिस भी सम्बंधित को प्रेषित किया गया।लेकिन प्रस्तुत मांगे जो कर्मचारियों के व्यापक हितों के अनुरूप है कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।कर्मचारियों की वाजिब वेतन तन बहाल पुनरीक्षण हेतु बैंक प्रबंधन से भी गत 4 वर्षों से अधिक से यूनियन की यूनिट के साथ केन्द्रीय कार्यालय द्वारा निरंतर निवेदन किया जाता रहा है।लेकिन समाधान नहीं किया गया है। जिसमें कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है विगत बरसों से ही जिला सहकारी बैंकों में कम्प्यूटरीकरण आधुनिकीकरण र्के नाम पर करोड़ों की धनराशि ख़र्च की गई है।लेकिन भ्रष्टाचार के कारण बैंक आधुनिकीकरण भी लगभग पिछड़ गया है।बैंकों के व्यवसाय में इस कारण से भी अपूरणीय क्षति हुई है।वर्ष 2012-2017 के भर्ती कर्मचारियों को बिना कारण के उनके दावों को अवैधानिक तरीक़े से वंचित रखा जा रहा है।इसके अतिरिक्त सीसीबी,प्लसमैक्रो, एटीएम चीनी मिलों के वित्तपोषण में भारी वित्तीय अनियमितताएं बैंकों की धन राशि को अन्य मदों में तथा कुर्क,अमीन,सैलरी आदि में दुरुपयोग किया गया है।चीनी मिलों में वित्तपोषण भारी वित्तीय अनियमितताएं बैंकों की धनराशि को दुरुपयोग किया गया है।चीनी मिलों के वित्तीय पोषण में की गई भारी वित्तीय अनियमिताओं पर देश की संवैधानिक संस्थाओं वो सेबी माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद वा एनसीएलटी के निर्णयों से यूनियन के आरोपों की पुष्टि होती है।समस्त करोड़ों के घोटाले यूनियन ने प्रतिष्ठित जाँच एजेंसियां एजेंसियों तथा से सीबीआई, ईडी से जाँच की माँग की है।उपरोक्त पर कार्यकारिणी में विचारो उपरांत निर्णय लिया गया कि माँगो के समर्थन में आंदोलन प्रारंभ किया जाए तथा आंदोलन का समय वा कार्यक्रम के निर्णय लेने हेतु केन्द्रीय कार्यालय से आग्रह किया जाता है।केन्द्रीय कार्यालय का निर्णय यूनियन का निर्णय माना जाएगा।यूनियन की यूनिट के मंत्री अध्यक्ष को सूचित करने कहा वह आवश्यक कार्रवाई हेतु अधिकृत किया जाता है।
इस बैठक का नेतृत्व हमारे प्रदेश संरक्षक महेश प्रताप सिंह जी यूनिट के संरक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह,संतोष शुक्ला,बीरेंद्र विक्रम,राज करन सिंह,राजेश यादव यूनिट के कोषाध्यक्ष सत्यनारायण यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्यारेलाल गुप्त तथा चंदन भारती,निशा मौर्या,अनूप सिंह,बृजेश सिंह,सौरभ सिंह,शालिनी त्रिपाठी,अंजलि त्रिपाठी,अमित श्रीवास्तव,अंकिता सक्सैना,आशुतोष,प्रमोद नायक,महेश प्रताप,सरिता श्रीवास्तव,अनसूया मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे। संगठन मंत्री मुशीर भी उपस्थित रहे।यूनिट के मंत्री धर्मेंद्र तिवारी द्वारा आए हुए कार्यकारिणी में सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और इस अधिकार की लड़ाई में आए हुए सभी साथियों ने संगठन हित में अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।