धौलपुर में सनातन हिन्दू नववर्ष पर निकली भव्य रैली

धौलपुर। सैंपऊ खण्ड के पिपहेरा मण्डल अंतर्गत ग्राम जारौली में सनातन हिन्दू नववर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांव में गाजे-बाजे के साथ भव्य रैली निकालकर की गई, जिसमें छोटे बच्चों, बालिकाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बौद्धिक वक्ता दाताराम जी ने समाज में एकता पर बल देते हुए सभी जातियों को मिलजुलकर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अपनाना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में पिपहेरा मण्डल के सामाजिक कार्यकर्ता भूपेन्द्र त्यागी, अमित जी, महेंद्र जी, दुष्यंत जी, चेतन जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।