दि आईकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन ने काव्य गोष्ठी संग मनाया होली मिलन समारोह

आगरा। सामाजिक कार्यों एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित संस्था ?दि आईकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन, आगरा? द्वारा शनिवार को ग्रीन हाउस, भोगीपुर में होली मिलन समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीग (राजस्थान) से पधारे वरिष्ठ कवि हरिश्चंद्र शर्मा ?हरि? रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद कवयित्री मीना शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों एवं उपस्थितजनों का चंदन तिलक, पटुका एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

काव्य गोष्ठी में मुख्य अतिथि हरिश्चंद्र शर्मा ?हरि? ने ब्रज की होली पर आधारित अपनी रचनाओं से समा बांध दिया। वहीं कवयित्री मोहिनी भटनागर, वीणा इब्राहिम सिंह, वंदना तिवारी, कवि रूपेश कुलश्रेष्ठ ?स्नेह? और प्रवेश अकेला ने हास्य एवं प्रेम रस की कविताओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पर्यावरण प्रेमी चंद्रशेखर शर्मा ने अपनी कविताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अमित लवानिया ने बताया कि संस्था निरंतर सामाजिक कार्यों और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि होली मिलन का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सत्येंद्र यादव ने की तथा संचालन संजय कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रमेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, रामेंद्र पचौरी, यतीश लवानिया, चतुर्भुज तिवारी, रितु उपाध्याय, डॉ. अनिल उपाध्याय, एडवोकेट अनिल शुक्ला, अनुज लवानिया, जगमोहन गुप्ता, यशस्वी लवानिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।