दुर्गा मंदिर के सामने हाई-वोल्टेज पुलिस एक्शन, हथियारों के साथ संदिग्ध कार घिरी

श्रीगंगानगर के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र दुर्गा मंदिर के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दो संदिग्ध गाड़ियों का पीछा करती हुई पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया। एक गाड़ी पर पंजाब पुलिस का लोगो और नंबर होने से मामला और भी संदिग्ध बन गया जैसे ही गाड़ियां रुकीं पुलिस ने हथियार निकालकर सख्त अंदाज़ में सरेंडर करवाया। इस दौरान पुलिस ने पत्थर मारकर कार के शीशे भी तोड़ दिए। मौके से संदिग्ध लोगों से अवैध हथियार बरामद होने की सूचना भी मिल रही है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम भी संदिग्ध लोगों के पीछे लगी हुई थी। जिनके वरिष्ठ अधिकारियों की सूचना पर पुलिस ने यह एक्शन लिया। फिलहाल दोनों गाड़ियां और सरेंडर करने वाले संदिग्ध लोग पुलिस घेरे में हैं।
हालांकि पुलिस अधिकारी मौके पर कुछ भी बताने से बचते नजर आए और पूरे मामले में अधिकृत बयान का इंतजार है। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।