रेल संरक्षा के ‘सजग प्रहरी’ सम्मानित, कर्मचारियों की सतर्कता से टली कई बड़ी घटनाएं

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने सम्मानित किया। 17 मार्च 2026 को आयोजित मासिक संरक्षा समीक्षा बैठक में पांच कर्मचारियों को उनकी सतर्कता, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुरस्कृत किया गया।

महाप्रबंधक ने इस अवसर पर कहा कि रेलवे की सुरक्षित और निर्बाध संचालन व्यवस्था में फील्ड पर कार्यरत कर्मचारियों की भूमिका सबसे अहम होती है। उनकी छोटी-सी सतर्कता भी बड़े हादसों को टाल सकती है, जिसका उदाहरण इन कर्मचारियों ने पेश किया है।

सतर्कता से बचीं बड़ी दुर्घटनाएं

बिलासपुर मंडल के झलवारा स्टेशन पर कार्यरत यातायात सहायक-II श्री शिवम ने सिग्नल एक्सचेंज के दौरान मालगाड़ी के ब्रेकवैन से असामान्य आवाज सुनी। उन्होंने तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचना दी। जांच में ब्रेकवैन में फ्लैट टायर की गंभीर समस्या पाई गई, जिसे समय रहते ठीक कर ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया।

इसी मंडल के ट्रैक मेंटेनर-II प्रभात कुमार गोस्वामी ने किलोमीटर 991/15N से 992/1N के बीच ट्रैक में फ्लैश बट वेल्ड फेल्योर की पहचान की। उनकी तत्परता से तुरंत मरम्मत कार्य कर संभावित हादसे को टाल दिया गया।

कटोरा स्टेशन पर तैनात ट्रैक मेंटेनर-III पंकज कुमार ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान एक मालगाड़ी के वैगन से ?हॉट एक्सल? के कारण उठते धुएं और गंध को महसूस किया। उन्होंने बिना देर किए सूचना दी, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई कर ट्रेन को सुरक्षित किया गया।

ब्रजराज नगर स्टेशन पर कार्यरत टेक्नीशियन-III मुकेश प्रधान ने ड्यूटी के दौरान रेल फ्रैक्चर का पता लगाया। समय रहते सूचना मिलने पर ट्रैक को तत्काल दुरुस्त किया गया और सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित किया गया।

वहीं नागपुर मंडल के नागभीड़ क्षेत्र में ट्रैक मेंटेनर-IV जगदीश प्रसाद मीना ने रात्रि गश्त के दौरान फ्लैश बट वेल्ड फेल्योर देखा और तुरंत सूचना देकर ट्रैक की मरम्मत कराई।

अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ सम्मान

इस सम्मान समारोह में अपर महाप्रबंधक विजय कुमार साहू, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, प्रधान मुख्य इंजीनियर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेरणा बने रेलकर्मी

रेल प्रशासन ने इन कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सजगता और जिम्मेदारी ने न केवल संभावित दुर्घटनाओं को टाला, बल्कि रेल सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाया है। ऐसे कर्मचारी पूरे संगठन के लिए प्रेरणा हैं और रेलवे की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते�