वेंटिलेशन की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

वृंदावन। चैतन्य विहार कॉलोनी में पड़ोसियों के बीच जमीन विवाद का मामला गरमाया हुआ है। स्थानीय निवासी राधा मोहन गौतम उर्फ छोटे ने अपने पड़ोसी पर घर के वेंटिलेशन के लिए छोड़ी गई 2 फुट जमीन पर जबरन कब्जा और अवैध निर्माण का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार प्रेम मंदिर के समीप स्थित उनके मकान की हवा और रोशनी के लिए यह जगह छोड़ी गई थी, जिस पर अब दबंगई से निर्माण किया जा रहा है। राधा मोहन का आरोप है कि स्थानीय पुलिस और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (MVDA) को बार-बार शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने से परेशान होकर पीड़ित ने अब मिडिया के माध्यम से �जिले के उच्च पुलिस अधिकारियों और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि जमीन की स्थिति का मौके पर निरीक्षण कराया जाए और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।