रोडवेज और लोक परिवहन बस के स्टाफ में तकरार, सवारियों को हुई परेशानी

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में रोडवेज और लोक परिवहन बस के स्टाफ के बीच समय को लेकर तकरार हो गई। सुबह करीबन 7.15 बजे बस समय को लेकर स्टाफ में हुई आपसी कहासुनी के कारण सवारी और राहगीर परेशान हो गए।

रोडवेज बस स्टाफ का आरोप....

रोडवेज बस स्टाफ का आरोप है कि लोक परिवहन बस का परमिट नहीं है। बसों के परमिट को लेकर पहले भी कई बार प्रदेश भर में सवाल उठ चुके हैं।

क्या कहता है विभाग....?

यदि रोडवेज बस स्टाफ द्वारा लगाए गए बस परमिट नहीं होने के आरोप सही हैं, तो बिना परमिट के सड़क पर कैसे दौड़ रही यह लोक परिवहन बस? क्या संबंधित विभाग को नहीं सूचना या कुंभकर्णी नींद में सोया विभाग? क्या किसी बड़ी अनहोनी के बाद जगेगा संबंधित विभाग?