श्रीगंगानगर में प्रसूता की मौत, निजी अस्पताल के बाहर धरना

श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में डॉ. राजू सिंघल नर्सिंग होम में कल डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया है। एंबुलेंस में शव रखकर परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं और अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

सूचना मिलने पर भारी पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गया है और परिजनों से समझाइश की जा रही है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मियों ने प्रसूता का गलत ट्रीटमेंट किया, जिससे उसकी मौत हो गई।