नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 जगहों पर पीला पंजा चलाया

श्रीगंगानगर में एसपी अमृता दुहन के निर्देश पर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले के दो जगहों पर पुलिस ने नशा तस्करों की नशे से अर्जित संपत्ति पर पीला पंजा चलाया है।

श्रीकरणपुर में हेरोइन तस्करी के आरोप में जेल में बंद तस्कर सद्दाम पुत्र यासीन का पशुओं का बाड़ा तोड़ा गया। पुलिस बल की मौजूदगी में नगरपालिका के अमले ने अवैध कब्जा ध्वस्त किया। सीओ पुष्पेंद्र सिंह के सुपरविजन में सीआई रजीराम और नगरपालिका ईओ संदीप बिश्नोई के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

सादुलशहर में नशा तस्कर विक्की छजगिरिया के द्वारा नशे से अर्जित कमाई से बनाए मकान को तोड़ा गया। सरकारी भूमि पर बनाए मकान को पीला पंजा चलाकर ध्वस्त किया। एसएचओ मलकीयत सिंह मान और नगरपालिका ईओ के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस जाब्ते के साथ पहुंची नगरपालिका टीम ने अवैध कब्जा ध्वस्त किया।