रंगपंचमी पर सहयोगी पत्रकार संघ राजगढ़ ने मनाया रंगोत्सव ================  कलेक्टर-एसपी सहित अधिकारियों को रंग ग़ुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

राजगढ़। रंग पंचमी का पर्व जिले भर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में सहयोगी पत्रकार संघ, राजगढ़ द्वारा भी रंगोत्सव का आयोजन कर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को रंगपंचमी की शुभकामनाएं दी गईं।संघ के सदस्यों ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ तथा विधायक अमर सिंह यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें गुलाल लगाकर रंगपंचमी की बधाई दी। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर आपसी भाईचारे, सौहार्द और प्रेम का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान पत्रकार साथियों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया और रंगपंचमी के पर्व की खुशियां साझा कीं। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। पत्रकारों ने कहा कि ऐसे पर्व समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं तथा सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने का काम करते हैं।इस अवसर पर सहयोगी पत्रकार संघ, राजगढ़ के सदस्य रामबाबू गौड़, जगदीश सिसोदिया, राहुल बना, सुनील कुमार सहित कई पत्रकार साथी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंगपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए जिले में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।