पीलीभीत मे होली के दिन बकरी चराने गई 55 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेका।ग्रामीणों ने जताई दुष्कर्म कर हत्या की आशंका। गांव में फैली सनसनी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलि

लोकेशन/ थाना जहानाबाद, पीलीभीत
राजेश गुप्ता
मो 9719672920

पीलीभीत मे होली के दिन बकरी चराने गई 55 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेका।ग्रामीणों ने जताई दुष्कर्म कर हत्या की आशंका।
गांव में फैली सनसनी।

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक लैब की टीम,शव पोस्टमार्टम को भेज जांच में जुटी पुलिस।

पीलीभीत की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम पंसोली में उस वक्त हड़कंप मच बन गया जब बकरी चराने गई एक वृद्ध महिला का शव गन्ने के खेत में मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार होली के दिन उपरोक्त गांव की रहने वाली धनदेवी पत्नी मंसाराम मौर्य उम्र 55/60 वर्ष के लगभग घर से बकरी चराने के लिए डबरी के पास गई थी,जब रात में धन देवी घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई परिजनों के द्वारा धन देवी को तलाशा गया मगर धन देवी का पता नहीं चल पाया,आज सुबह समय 9/10 बजे के लगभग लापता धन देवी का शव पंसोली और सुसवार के समीप नहर किनारे गन्ने के खेत में मिला।धन देवी की हत्या उसके गले में साड़ी का फंदा लगाकर की गई है। ग्रामीणों का अंदाज़ है की धन देवी के साथ बुरी नीयत को अंजाम देकर उसकी हत्या की गई होगी।सच्चाई क्या है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा।मृतक महिला का एक पुत्र और एक पुत्री है पुत्री का विवाह हो चुका है और पुत्र टनकपुर में ड्राइवरी का कार्य करता है।इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।मृतक महिला की एक चप्पल नहर किनारे मिली है,और दूसरी चप्पल पुलिस को गन्ने की ईख में बरामद हुई है.फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज जांच में जुट गई है।जहानाबाद इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया है शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है,जांच रिपोर्ट का इंतजार है।