UP ATS की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय फंडिंग नेटवर्क से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश थाना एटीएस, लखनऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 14/2025 धारा 152, 196, 318(4),338,340,61(2) बीएनएस-2023 के अंतर्गत अभियुक्त फरहान नबी सिद्दीकी पुत्र इमरान नबी निवासी 64, फ्लोर-1, मुसाफिर खाना, बस्ती हजरत निजामुद्दीन, थाना हजरत निजामुद्दीन, जिला दक्षिणी पूर्वी, नई दिल्ली को कासना, गौतम बुध नगर से दिनांक 07.11.2025 में गिरफ्तार किया गया था।

मुकदमा उपरोक्त की विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त अल्तमश फरीदी पुत्र असकर फरीदी निवासी ग्राम व थाना रजबपुर जनपद अमरोहा, उ०प्र० को दिनांक 26.02.2026 को जनपद अमरोहा, उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया है, जो कि नेपाल देश भागने की फिराक में था। अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आरोपियों ने तुर्की में "HEYD" नाम से एक वेबसाइट बनाई थी, जिसके जरिए तुर्की के नागरिकों से कट्टरपंथी गतिविधियों के लिए धन जुटाया जाता था। आरोपी के बैंक खातों का प्रयोग तुर्की से हवाला एवं अन्य माध्यमों से आये धन को M/S Istanbul International Pvt Ltd के खातों एवं अन्य आरोपियों के खातों में rotate करने के लिए किया जा रहा था। इस धन का उपयोग भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने तथा विभिन्न समूह के बीच धार्मिक वैमनस्यता एवं शत्रुता फैलाने के आशय से भड़काऊ इस्लामिक साहित्य बांटने में किया जा रहा था। आरोपी ने रजबपुर में एक अवैध मदरसे की स्थापना में भी मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसका उपयोग इसी उद्देश्य के लिए किया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -

अल्तमश फरीदी पुत्र असकर फरीदी निवासी ग्राम व थाना रजबपुर जनपद अमरोहा, उ०प्र०

बरामदगी -

एक अदद मोबाइल

आधार कार्ड व पैन कार्ड