पीलीभीत के कस्बा अमरिया से पांचवी भव्य निशान पद यात्रा का किया गया आयोजन। समाजसेवी कौशल गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई भव्य निशान पदयात्रा। अमरिया के शिव मंदिर से बाबा खाटू श्याम मंदिर चौ

लोकेशन/अमरिया,
पीलीभीत
राजेश गुप्ता
मो 9719672920

पीलीभीत के कस्बा अमरिया से पांचवी भव्य निशान पद यात्रा का किया गया आयोजन।

समाजसेवी कौशल गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई भव्य निशान पदयात्रा।

अमरिया के शिव मंदिर से बाबा खाटू श्याम मंदिर चौक बाजार पीलीभीत के लिए निकाली गई पदयात्रा।

पीलीभीत जनपद के अमरिया में हर वर्ष की भांति इस बार भी अमरिया शिव मंदिर से पीलीभीत चौक बाजार स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर के लिए विधि विधान पूर्वक पांचवी भब्य निशान पदयात्रा निकाली गई है।श्याम प्रेमियों ने यात्रा के दौरान डीजे के भजनों पर अबीर गुलाल खेलकर उत्सव मनाया।जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया और प्रसाद वितरण किया गया है। प्रशासन की निगरानी में यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई,सुरक्षा व्यवस्था के ब्यापक इंतजाम किए गए थे और यातायात को भी सुचारू रूप से संचालित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों की भागीदारी देखने को मिली है,जिससे पूरे नगर में श्रद्धा और उल्लास का संदेश दिया है।शोभा यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु निशान लेकर बाबा के भजनों पर झूमते हुए सम्मिलित हुए यात्रा में भक्तों की भारी भीड़ रही।शोभायात्रा में बच्चों महिलाओं एवं बुजुर्गों समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे हैं। यह यात्रा युवा नेता एवं समाजसेवी कौशल गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई है।कौशल गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में श्याम सेवा समिति अमरिया के सभी सदस्य सानू गुप्ता, आकाश गुप्ता ,अनिकेत गुप्ता,विभोर गुप्ता ,तनु गुप्ता, नरेंद्र राठौर सुमित गुप्ता, हनी वर्मा, अनिल सैनी, सूरज गुप्ता, उदय गुप्ता एवं सक्षम गुप्ता वीरेंद्र गंगवार अनिल भारती संजय मिश्रा अनिल बाल्मीकि, कमल श्रीवास्तव,विक्की मौर्य, सोनू गंगवार, देवेंद्र दिवाकर, नन्हे श्रीवास्तव, राकेश अरोरा,चंदू शर्मा, हर्ष अरोरा, हर्षित गुप्ता , प्रिंस अरोरा आशीष यादव, रजत गुप्ता,अंकुश गुप्ता, अंकित गुप्ता इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।।