कल्प से सिद्धि को समर्पित रहा बजट – सतेंद्र राजवाड़े

बैकुंठपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र राजवाड़े ने विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप, दूरदर्शी एवं राज्य को समृद्ध बनाने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज बताया है।सतेंद्र राजवाड़े ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, क्षेत्रीय संतुलन, मजबूत आधारभूत संरचना, मानव संसाधन विकास तथा अंतिम छोर तक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस पहल है। उन्होंने कहा कि बजट राज्य की नीति को प्रदर्शन में, निवेश को परिणामों में और आकांक्षाओं को उपलब्धियों में बदलने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह बजट नरेंद्र मोदी की ?गारंटी? को पूरा करने और छत्तीसगढ़ को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

ज्ञान और गति का संगम

सतेंद्र राजवाड़े ने बजट को ?ज्ञान? और ?गति? का संगम बताते हुए कहा कि कृषक उन्नति योजना एवं सिंचाई परियोजनाओं के लिए किया गया प्रावधान सरकार की किसान हितैषी सोच को दर्शाता है। बिना किसी नए कर के राजस्व बढ़ाने और किसानों को समय पर इनपुट सब्सिडी उपलब्ध कराने का निर्णय सराहनीय है।उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के उन्नयन पर विशेष जोर दिया गया है। ?अटल निर्माण वर्ष? के तहत आधारभूत ढांचे में बड़े निवेश से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। वहीं ?महतारी वंदन योजना? के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ महिलाओं के स्वरोजगार और लखपति दीदी योजना को नई गति देना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।सतेंद्र राजवाड़े ने कहा कि सड़क, बिजली और ग्रामीण विकास के लिए आवंटित बड़ी राशि से सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक विकास की किरण पहुँचेगी। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा संभाग में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए किए गए विशेष प्रावधानों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त किया।अंत में उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि हर छत्तीसगढ़िया के स्वाभिमान, समृद्धि और अंत्योदय के संकल्प को साकार करने वाला रोडमैप है।