खोडरी पंचायत में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर अटल आवास निर्माण पर लगी रोक

बैकुंठपुर। जनपद पंचायत बैकुंठपुर अंतर्गत ग्राम खोड़री में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर अटल आवास निर्माण किए जाने के मामले में अनुविभागीय राजस्व विभाग ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।जानकारी के अनुसार ग्राम खोड़री के खसरा नंबर 52, जो कि सामुदायिक भवन के समीप स्थित शासकीय भूमि है, पर विधायक मद से एक निर्माण कार्य संचालित किया जा रहा था। इसी के साथ कथित रूप से अटल आवास का निर्माण भी प्रारंभ कर दिया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त निर्माण शासकीय भूमि पर बिना वैध स्वीकृति के किया जा रहा था।इस संबंध में ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से शिकायत दर्ज कराते हुए निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग ने मौके का निरीक्षण कराया और प्रारंभिक जांच के आधार पर अटल आवास निर्माण कार्य पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए ग्रामीणों का कहना है कि सामुदायिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार का निजी या अन्य निर्माण ग्राम हित के विरुद्ध है। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और ग्रामीण प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।