इंदौर के नरसी मूंजी इंस्टीट्यूट में वेलेंटाइन डे में हंगामा

इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित नरसी मुंजी इंस्टीट्यूट में वेलेंटाइन डे कार्यक्रम के दौरान हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया. नारेबाजी के बीच कुछ लोगों ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ की. सूचना पर गांधी नगर और एरोड्रम थाना पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.