CAP के प्रतिनिधि मंडल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी से की शिष्टाचार भेंट

शुक्रवार का दिन CAP (Consumer Awareness Protection) के इतिहास में एक महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज हो गया, जब CAP के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने हरियाणा के लोकप्रिय एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी से शिष्टाचार भेंट की।

इस प्रतिनिधि मंडल में श्री राकेश कपूर (अध्यक्ष), श्री के. सी. जिंदल (महासचिव) एवं सुश्री स्नेहा दास (अध्यक्षा, महिला इकाई) सम्मिलित रहे।

भेंट के दौरान प्रतिनिधि मंडल द्वारा ?I HATE POLYTHENE? संदेश युक्त जूट फोल्डर माननीय मुख्यमंत्री जी को भेंट कर Single Use Plastic के विरुद्ध जागरूकता अभियान को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने CAP एवं I HATE POLYTHENE के इस पर्यावरण हितैषी प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे अभियानों को और अधिक सशक्त बनाने हेतु प्रोत्साहित किया।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री जी को CAP की विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों से अवगत कराया, जिनमें उपभोक्ता संरक्षण, उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम, वार्षिक वृक्षारोपण, मकर संक्रांति पर कम्बल वितरण सहित अनेक लोकहित कार्य सम्मिलित हैं।

इसके अतिरिक्त पंचकुला के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, जन-सुरक्षा तथा आगामी निकाय चुनावों से जुड़े विषयों पर भी सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। पंचकुला को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित शहर बनाने हेतु परस्पर सहयोग पर बल दिया गया।

इस अवसर पर NFI के अध्यक्ष श्री पंकज कपूर ने, यद्यपि वे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं थे, अपने संदेश में बताया कि CAP एवं I HATE POLYTHENE, NFI का अभिन्न अंग हैं, जो देशभर की 8 प्रमुख NGO का संयुक्त मंच है। उन्होंने कहा कि NFI सरकार के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण, उपभोक्ता हित और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भेंट CAP, I HATE POLYTHENE एवं NFI के सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने वाली सिद्ध होगी।