अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा पीलीभीत में ग्राम अमरगंज की अस्थाई गौशाला का किया गया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को मिली अस्थाई गौश

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा पीलीभीत में ग्राम अमरगंज की अस्थाई गौशाला का किया गया निरीक्षण।

निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को मिली अस्थाई गौशाला में भारी खामियां।

गौशाला में उपस्थित जानवरों की हालत नाजुक।

अस्थाई गौशाला में गायों की देखरेख करने वाले 5 केयरटेकर अनुपस्थित मिले।

गैर समुदाय के गौशाला में मिले दो युवकों को कार्यकर्ताओं ने बनाया बंधक।

गौशाला के गेट पर बिना आज्ञा से अंदर जाना सख्त मना है शब्द को लिखा देखकर कार्यकर्ता भड़के।

कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को सूचित कराकर गौशाला के हालात सुधारने की मांग की है।

मीडिया द्वारा गौशाला में बिना आज्ञा अंदर जाने की अनुमति के संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर साहिल से जानकारी ली गई तो उनके द्वारा बताया गया है जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के द्वारा दिए गए निर्देश पर ही बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।बीमार पशुओं का इलाज जारी है।
जब ग्राम प्रधान से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो ग्राम प्रधान किसी कार्य से शहर गए हुए थे।