मुरादाबाद अग्निशमन विभाग लगातार कर रहा है होटल में फायर सेफ्टी कीचेकिंग,

मुरादाबाद। अपर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा, उ0प्र0, लखनऊ के अनुपालन में एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद,के आदेशानुसार तथा सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय और मुरादाबाद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा मुरादाबाद में 31 जनवरी से स्कीम नंबर-05 के तहत मुरादाबाद जनपद के विभिन्न होटलों का अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत फायर ऑडिट, अग्नि सुरक्षा एवं इवैकुक्शन के सम्बन्ध में चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी होटलों में मानकों के अनुरूप अग्निशमन व्यवस्था स्थापित करने तथा स्थापित अग्निशमन व्यवस्था को कार्यशील रखने हेतु निर्देशित किया गया। होटलों में कार्य करने वाले कर्मियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणो के चलाने का भी प्रशिक्षण दिया गया। जिसका विवरण निम्नवत है -

1. द फोर्ट कांठ रोड मुरादाबाद।

2. रीगल होटल कपूर कंपनी मुरादाबाद।

3. एच बी क्लाइड होटल कटघर मुरादाबाद।

4. साईं होटल कटघर मुरादाबाद।