आरयूबी निर्माण कार्य हेतु समपार फाटक संख्या 125 स्थायी रूप से बंद रहेगा

आरयूबी निर्माण कार्य हेतु समपार फाटक संख्या 125 स्थायी रूप से बंद रहेगा

जोधपुर,उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के अंतर्गत मेड़ता रोड?जोधपुर रेलखंड के बीच किलोमीटर संख्या 561/8-9 पर स्थित समपार फाटक संख्या 125 पर पुल के नीचे सड़क सबवे (आरयूबी) निर्माण का कार्य किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि उक्त आरयूबी निर्माण कार्य के अंतर्गत समपार फाटक संख्या 125 को दिनांक 04 फरवरी 2026 से यातायात हेतु स्थायी रूप से बंद किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आसपास के गांवों के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सथिन एवं रतकुरिया खंगता से संपर्क हेतु लेवल क्रॉसिंग संख्या 128 के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया गया है।

रेल प्रशासन द्वारा स्थानीय नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग प्रदान करें। आरयूबी निर्माण पूर्ण होने के पश्चात सड़क एवं रेल यातायात अधिक सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध होगा।