जिला कार्यक्रम कार्यालय बाल विकास विभाग पीलीभीत में फोर्थ क्लास पद पर नौकरी करने वाला आरोपी कमलेश को अमरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार। पीलीभीत का आरोपी मोहसिन भी हुआ गिरफ्तार। मोहसिन पूर्व म

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920

जिला कार्यक्रम कार्यालय बाल विकास विभाग पीलीभीत में फोर्थ क्लास पद पर नौकरी करने वाला आरोपी कमलेश को अमरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पीलीभीत का आरोपी मोहसिन भी हुआ गिरफ्तार।

मोहसिन पूर्व में डूडा ऑफिस से बर्खास्त हो चुका है।

सभी गिरफ्तार आरोपी बेरोजगारों को झांसे में लेकर फर्जी तौर से नौकरी लगवाते थे।

पीलीभीत में थाना अमारिया पुलिस द्वारा नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने बाला गिरोह का हुआ पर्दाफाश।

पुलिस ने सरकारी विभाग में कार्य करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पुलिस के द्वारा आरोपित कमलेश कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम आलमखेड़ा थाना मटेनी जनपद गोंडा हाल निवासी ग्राम ललौरी खेड़ा थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत,मोहम्मद मोहसिन पुत्र मोहम्मद हसनैन निवासी मोहल्ला भूरे खान थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत,शोएब पुत्र महबूब हसन निवासी मोहल्ला भूरे खान थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत,रामायादव पुत्र रघुवीर यादव निवासी मोहल्ला कुसमी बाजार ग्राम बहरामपुर थाना एम्स जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से ₹200000 नकद एवं चार मोबाइल किए गए बरामद।

पीलीभीत अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया के द्वारा पूरी घटना का किया गया खुलासा।