रेवाड़ी-सादुलपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य से दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित

रेवाड़ी-सादुलपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य से दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित

रुट डाइवर्ट रहेंगी सालासर सुपरफास्ट

जोधपुर। रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के रेवाड़ी-सादुलपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य कराए जाने के कारण जोधपुर आने वाली दो ट्रेनों का संचालन 6 मई को प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि बीकानेर मंडल के रेवाड़ी-सादुलपुर रेलखंड के ट्रेस पासिंग लोकेशन पर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) लांचिंग कार्य के चलते ट्रेन संख्या 22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासर सुपरफास्ट तथा ट्रेन संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस प्रभावित रहेंगी।

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 22421 सालासर सुपरफास्ट 6 मई को (एक ट्रिप) अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-लोहारू-सादुलपुर-रतनगढ़-डेगाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग पर अटेली,नारनौल,नीमकाथाना,रींगस,फुलेरा,कुचामन सिटी एवं मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस 6 मई को (एक ट्रिप) रेवाड़ी से लोहारू स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।