पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, चिट्टे सहित 3 तस्कर किये गिरफ्तार 

श्रीगंगानगर पुलिस ने SP अमृता दुहन के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को नशे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चिट्टे के साथ दम्पति और चालक को गिरफ्तार किया है।

वार्ड 2 निवासी दम्पति और चालक गिरफ्तार....

पुलिस ने श्रीकरणपुर के वार्ड 2 निवासी जसवीर ऊर्फ सोनी, उसकी पत्नी और 31H निवासी कार चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान स्विफ्ट कार को भी जब्त किया है।

CID की सूचना पर हुई कार्रवाई....

बीती देर रात CID की सूचना पर श्रीकरणपुर पुलिस थाना के CI रजीराम ने मय जाब्ता कार्रवाई को अंजाम दिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम....

SP अमृता दुहन के निर्देशन में पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।